Homeमध्य प्रदेशभोपालहिन्द- सिंध के सरताज हजूरी रूप साईं साधराम साहेब की श्रद्धांजलि सभा...

हिन्द- सिंध के सरताज हजूरी रूप साईं साधराम साहेब की श्रद्धांजलि सभा आज रविन्द्र भवन में आयोजित

भोपाल। सिंधी समाज के संत साईं साधराम साहेब के ब्रह्मलीन होने पर
हिन्द से लेकर सिंध तक पूरे देश में शोक की लहर है। गुरुवार को अंतिम संस्कार के दौरान लाखो की संख्या में भक्तों ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।
शोक की इस लहर में चलते शनिवार दिनांक 23 मई 2026 को भोपाल रविंद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में परम पूज्य हाजिर स्वरूप साई साधराम साहिब जी की पावन स्मृति में पावन स्मृति सभा का आयोजन शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है। इस पावन स्मृति सभा का आयोजन साई सतराम धाम, भोपाल सिंधी मेला समिति एवं समस्त सिंधी समाज भोपाल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। गोरतलब है कि हिन्द- सिंध के सरताज कहलाने वाले साई
साधराम साहेब जी सिंधी समाज की आस्थाए सेवाए प्रेम और मानवता के प्रतीक थे। उनके दिव्य आशीर्वाद और मार्गदर्शन ने लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा दी। उनका जाना सिंधी समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
86 %
0.9kmh
92 %
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!