Homeमध्य प्रदेशभोपालआई.पी.एस., पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने विद्यालय का किया भ्रमण, पीएम श्री...

आई.पी.एस., पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने विद्यालय का किया भ्रमण, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय 3 ईएमई सेंटर के पूर्व छात्र हैंविकास वैभव

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय 3 ईएमई सेंटर बैरागढ़ में एक गौरवशाली अवसर तब आया जब विद्यालय के पूर्व छात्र, वर्ष 1993-94 बैच के श्री विकास वैभव (आई.पी.एस., पुलिस महानिरीक्षक) ने विद्यालय का भ्रमण किया। यह आगमन विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा और उत्साह का अद्वितीय क्षण रहा।

विद्यालय प्रशासन ने पुष्पगुच्छ और अभिनंदन शब्दों के साथ उनका स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। श्री वैभव ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए विद्यालय की भूमिका को जीवन निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का सशक्त मंच है।

अपने मार्गदर्शन में उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की तैयारी हेतु कठोर परिश्रम, समय-प्रबंधन और आत्मविश्वास को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने अनुशासन और सम्मान को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व और स्वामित्व की भावना ही वास्तविक नागरिकता का परिचायक है।

श्री वैभव ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर अध्ययन करने और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी हैं।

विद्यालय परिवार ने उनके आगमन को अमूल्य धरोहर मानते हुए आभार व्यक्त किया। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और विद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
98 %
1.9kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
30 °
Tue
24 °
Wed
25 °

Most Popular

error: Content is protected !!