भोपाल के बैरागढ़ कला क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या लगातार बनी हुई है। इलाके में बार-बार वोल्टेज गिरने और ओवरलोड के कारण फॉल्ट हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि घरों में बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं और रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन यह राशि कहां खर्च हो रही है, इसका कोई जवाब नहीं है। परमानेंट मीटर होने के बावजूद नए मीटर लगाने के नाम पर लोगों से 50 से 60 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं, फिर भी उन्हें स्थायी और सुचारु बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

स्थिति यह है कि बैरागढ़ कला में प्रस्तावित ट्रांसफार्मर पिछले चार महीनों से नहीं लगाया जा सका है, जिसका कारण बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने और सीएम हेल्पलाइन पर मामला दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
महाकाल कॉलोनी समेत पूरे बैरागढ़ कला क्षेत्र में लोग कभी लो वोल्टेज तो कभी बार-बार फॉल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे बिजली विभाग का घेराव करने को मजबूर




Users Today : 28
Views Today : 31
Total views : 11863