Homeमध्य प्रदेशभोपालभोपाल में गंगा-जमुनी तहज़ीब की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, मुस्लिम समाज...

भोपाल में गंगा-जमुनी तहज़ीब की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, मुस्लिम समाज ने अंगदान कर की मिसाल कायम

मुस्लिम समाज में अंगदान के मामले कम देखने को मिलते हैं, लेकिन उन्होंने मानवता की मिसाल कायम करते हुए अंगदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

बंसल हॉस्पिटल, भोपाल में पहली बार एक मुस्लिम परिवार ने अंगदान कर इंसानियत, संवेदना और मानवता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। केरल निवासी स्वर्गीय श्रीमती सजना एस. ए. के परिजनों ने कठिन समय में साहसिक निर्णय लेते हुए लिवर एवं किडनी दान किए, जिससे तीन मरीजों को नया जीवन मिला।

अंतिम विदाई के समय पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भावुक क्षण अंगदान के महत्व के साथ-साथ समाज में भाईचारे और मानवता की मिसाल बन गया।

इसी के साथ बंसल हॉस्पिटल, भोपाल ने 51+ सफल लिवर ट्रांसप्लांट एवं 510+ सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मध्य भारत में ट्रांसप्लांट सेवाओं में अपनी विश्वसनीय पहचान स्थापित की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
86 %
0.9kmh
92 %
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!