संत हिरदाराम नगर में बड़ी धूम धाम के साथ जुलूस में झूलेलाल भगवान के उपासक शामिल हुए।
41 वे दिन न्यू बी स्थित मंदिर में व्रत धरियो को बुलवा कर उनको नाश्ता करवाकर व्रत तुड़वाए गए। ओर उपहार स्वरूप उनको दो दो गिफ्ट भी भेंट किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़े और झूलेलाल की उपासना करते रहे। यहां पर 52 बहराने सजाये गए थे और 52 व्रत धारियो को पुरस्कार भी दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य मेहमान के रूप में माधवदास पारदासानी, गुलाब जेठानी, मोहन मनवानी ओर चंद्रभान रिझवानी ने सभी को पुरस्कार वितरित किए मोहन मनवानी ने महिला अध्यक्ष किरन वाधवानी और ओमप्रकाश रीझवानी की सेवाओं की सराहना की।
पुरस्कारों में सर्व प्रथम कन्हैया लाल मुलानी, कविता मूलनी, हितेश मुलानी, लाजवंती मनवानी, किरण वाधवानी, लोकेश वाधवानी, हितेश वाधवानी प्राची, गौरव रिझवानी भूमिका बाबानी, रेखा वाधवानी, दीपिका चंचलानी, मधु लालवानी, हरीश नाथानी, सागर पुरुस्वानी, नरेश बेलानी आदि 52 व्रतधारियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रोग्राम का संचालन किरण वाधवानी, आभार ओमप्रकाश रिझवानी ने व्यक्त किया।




Users Today : 12
Views Today : 21
Total views : 20554