जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये ।
- उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे,रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर, सूबेदार प्राची राजपूत एवं सूबेदार श्री अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा ।
ये हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त-
करण सिंह सहायक उप निरीक्षक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली हैं । इनका सेवाकाल 37 वर्ष 08 माह 21 दिवस रहा हैं।
दुर्गा प्रसाद दीक्षित प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं । इनका सेवाकाल 38 वर्ष 02 माह रहा हैं ।




Users Today : 70
Views Today : 106
Total views : 19323