Homeमध्य प्रदेशभोपालजनसुनवाई में 183 आवेदन प्राप्त हुए, जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों...

जनसुनवाई में 183 आवेदन प्राप्त हुए, जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 183 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एडीएम श्री सुमित पांडेय, श्री महेंद्र कवचे, श्री पीसी शाक्य, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर मिश्रा ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
75 %
0.8kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
27 °
Fri
27 °
Sat
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!