Homeमध्य प्रदेशभोपालबैरागढ़: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाए बैग में भरे कछुए,...

बैरागढ़: संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाए बैग में भरे कछुए, आरोपी गिरफ्तार

मनीष श्रीवास्तव

भोपाल, मंगलवार के दिन राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में मौजूद संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर जब हड़कंप मची जब RPF स्टाफ की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के बैग चेक करने पर चौंकाने वाली चीज सामने आई, व्यक्ति के पास मौजूद दोनों बैगों में सैकड़ों कघुए रखे मिले स्टेशन पर तैनात आरपीएफ ने तुरंत वन विभाग और एसटीएफ को इस घटना की सूचना दि गई। वन परिक्षेत्र उड़नदस्ता भोपाल एवं स्टाफ के साथ STF भोपाल कछुए की सूचना पर संत हिरदाराम नगर (बैरागढ)रेलवे स्टेशन पहुचे यहाँ पर RPF स्टॉफ द्वारा एक आरोपी जिसका नाम अजयसिंह राजपूत इंदौर निवासी रेल्वे कोच में अटेंडर का कार्य करता है। इसके पास से दो बेग मिले जिसको RPF स्टॉफ द्वारा चेक करने पर बेगो को खुलवाकर चेक करने पर उक्त बेग से 311 नग कछुए इंडियन टेंट टर्टल मिले RPF द्वारा आरोपी से पूछताछ पर बताया कि मुझे एक व्यक्ति जिसका नाम रविन्द्र कश्यप ने ईन्दौर एवं देवास पार्सल छोडने के लिए 2500/- रुपये का लालच दिया जिसे में लेकर जा रहा था, तभी संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर RPF द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।

अब संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF स्टाफ की कार्रवाई के बाद पूरे मामले की एसटीएफ भोपाल द्वारा विवेचना की जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
38 %
1.6kmh
10 %
Tue
26 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!