Homeमध्य प्रदेशभोपालभारतीय टीम में शामिल प्रदेश की तीन खिलाड़ीयो को किया सम्मानित, CM...

भारतीय टीम में शामिल प्रदेश की तीन खिलाड़ीयो को किया सम्मानित, CM डा. यादव ने 25-25 लाख राशि देने की घोषणा।

टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट (ब्लाइंड) जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल प्रदेश की तीन खिलाड़ीयो को सम्मानित कर
25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि की मुख्यमंत्री ने की घोषणा!

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की।
भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में मध्यप्रदेश की उपरोक्त तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें नर्मदा पुरम निवासी ऑलराउंडर सुश्री सुनीता सराठे,दमोह जिले की सुश्री सुषमा पटेल, और भारतीय टीम में विकेटकीपर के रूप में खेलने वाली बैतूल की सुश्री दुर्गा येवले खिलाड़ियों में शामिल हुई
मुख्यमंत्री की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रूपए प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 10-10 लाख रूपए नगद और 15-15 लाख रूपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों और तीनों कोच का ट्राफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया। प्रदेश का नाम रौशन करने वाली तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने महिला खिलाड़ियों के कोच सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
38 %
1.6kmh
10 %
Tue
26 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!