Homeमध्य प्रदेशभोपालभोपाल-इंदौर मार्ग पर विक्रमादित्य स्वागत द्वार और पीएम ई-बस डिपो सेवा का...

भोपाल-इंदौर मार्ग पर विक्रमादित्य स्वागत द्वार और पीएम ई-बस डिपो सेवा का CM डा. यादव ने किया भूमिपूजन

मनीष श्रीवास्तव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भोपाल-सीहोर मार्ग पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के फंदा स्थित महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और सम्राट विक्रमादित्य स्वागत द्वार एवं भोपाल में पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमि-पूजन किया। , मुख्यमंत्री संबोधित करते हुए कहा है कि आज का दिन अद्भुत संयोग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार के विकास और सेवा को समर्पित दो वर्ष पूर्ण हो रहे हैं भोपाल की धरती पर विरासत और विकास की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ा रहा है। एक तरफ भोपाल में भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन कर हम प्रदेश की विरासत संजोने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शहर को स्वच्छ, सुलभ और प्रदूषण रहित परिवहन सेवा देने के लिए पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमिपूजन सम्पन्न हो रहा है। मध्यप्रदेश के गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति को अभिव्यक्त करते राजधानी भोपाल में 9 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। भोपाल में परमार वंश के कुलदीपक राजा भोज, सम्राट विक्रमादित्य, श्रीराम, श्रीकृष्ण के नाम पर भी भव्य स्वागत द्वार बनेंगे। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों एवं विभिन्न योजना के हितग्राहियों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने मंच से की घोषणा-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तूमड़ा में शाला भवन के लिए 5 करोड़ रुपए देने और ग्राम फंदा में कॉलेज भवन निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए मंच से किया आह्वान-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से विवाह में दिखावा एवं मृत्युभोज जैसे कार्यक्रमों पर फिजूलखर्ची बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धन की बचत करके अपने बच्चों को पढ़ाना अधिक महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में सामूहिक विवाह समारोह में हुए उनके सुपुत्र के विवाह का उल्लेख करते हुए सामाजिक समरसता के लिए सभी से प्रयास करने का आव्हान किया।
विधायक शर्मा ने मंच साझा कर कहा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र को सशक्त करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का भव्य आयोजन होने वाला है, जिसमें दुनियाभर से आने वाले 25 से 30 करोड़ सनातनी पवित्र क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राजधानी में विकास कार्यों को गति मिली है। राज्य में किसान हितैषी सरकार है, जो किसान कल्याण के लिए हर मौके पर खड़ी रहती है। भोपाल और सीहोर के गांवों के बीच सड़क संपर्क बढ़ाया जाएगा। विधायक ने क्षेत्रीय भावनाओं के अनुरूप ग्राम फंदा का नाम बदलकर हरिहर नगर करने की मांग रखी।


कार्यक्रम में हुए उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
42 %
1.5kmh
43 %
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!