Homeमध्य प्रदेशभोपालभारत को जानो प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के 228 विद्यार्थियों ने दिखाया...

भारत को जानो प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों के 228 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

524 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, वरिष्ठ वर्ग के 82 और कनिष्ठ वर्ग के 146 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

संत हिरदाराम नगर- भोपाल, विद्यार्थियों में भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति ज्ञान और गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य सेभारत विकास परिषद, शाखा संत हिरदाराम नगरद्वारा प्रतिष्ठितष्भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 524 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया जिनमेंसेक्षेत्र के 11 विद्यालयों से 228 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की।इसमें वरिष्ठ वर्ग के 82 एवं कनिष्ठ वर्ग के 146 विद्यार्थीशामिल रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिएमिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल एवं केवलराम चनराय पब्लिक स्कूलमें दो परीक्षा केंद्र बनाए गए। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की प्रभावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया गया। साथ ही अध्ययन को सहज एवं रोचक बनाने के उद्देश्य सेहिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार विषयवस्तु को समझकर बेहतर तैयारी कर सकें।
परीक्षा में भारतीय इतिहास, संस्कृति, सभ्यता, सामान्य ज्ञान एवं राष्ट्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारितलगभग 80 प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिएएक घंटे का समयदिया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में ज्ञान अर्जित करने और अपनी प्रतिभा परखने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
प्रतियोगिता में मिठ्ठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल, नवनीध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल, दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल, किशनराम टीण् शाहनी स्कूल, आनंदराम टीण् शाहनी स्कूल, क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल, सिंधु मिडिल स्कूल, साधू वासवानी स्कूल, मुकिता इंटरनेशनल स्कूल, चिल्ड्रन्स होप इंडिया गर्ल्स अकैडमी तथा केवलराम चैनराय पब्लिक स्कूलके विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के आयोजन एवं परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भारत विकास परिषद के प्रांत संस्कार प्रमुख श्री कमल प्रेमचंदानीए अध्यक्ष डॉण् जीण्टीण् खेमचंदानी, संस्कार प्रमुख श्री एण्सीण् साधवानी, प्रचार प्रमुख श्री गुलाब जेठानीसहितश्री भगवान दामानी, श्रीधर्म प्रकाश मोटवानी, सुश्री कविता ईसरानी, सुश्री कीर्ति तोलानी, श्रीकिशन उदासी, श्री हरीश मूलानी, श्रीबीण्डीण् भरवानी, श्री विकेसवानी, श्री विकास असनानी, श्रीविमल भंडारी एवं श्रीसुरेश विधानसहित अन्य सदस्यों ने किया।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजितष्भारत को जानो प्रतियोगिता विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर भारत की गौरवशाली विरासत को जानने और समझने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम संस्कारए भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान तथा देश की उपलब्धियों पर गर्व की भावनाविकसित करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ोंए इतिहास और संस्कृति से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।ष्भारत को जानो, जैसी ज्ञानवर्धक एवं संस्कारपरक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.8 ° C
25.8 °
25.8 °
94 %
2kmh
100 %
Tue
26 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
28 °
Sat
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!