Homeमध्य प्रदेशभोपालमुकिता इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम...

मुकिता इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा

मुकिता इंटरनेशनल स्कूल कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय में छात्रा कु. प्राची नावानी 93 प्रतिशत अंक तथा विज्ञान संकाय में कु. अमृता मेवाडा 91.6 प्रतिशत अंक से एवं कक्षा 10वीं में अं मालवीय ने 96.4 प्रतिषत अंक प्राप्त कर बाजी मारी

मुकिता इंटरनेशनल स्कूल में आज हाईस्कूल व हायरसेकेण्ड्र रीपरीक्षा परिणाम घोषित हुआ जो उत्साहवर्धक रहा।
हायरसेकेण्डरी (कक्षा 12 वीं) परीक्षा में कुल 106 विद्यार्थी तथा हाईस्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) में कुल 118 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। हर्ष का विषय है कि कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय में कु.प्राची नावानी ने 93 प्रतिशत अंक तथा विज्ञान संकाय में कु. अमृता मेवाडा ने 91.6 प्रतिशत अंक अर्जित किए ।

कक्षा 10वीं में अंश मालवीय ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विद्यालय में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय श्रद्धेय सिद्ध भाउजी, स्कूलप्रबंधन एवं अपनेअपने अभिभावकों को दिया है साथ ही उन्होने बताया कि श्रद्धेय सिद्ध भाउजी द्वारा समय-समय पर दिये गये मार्ग दर्शन एवं परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु दिये गये सारगर्भित टिप्स को अपना क रहमने यह मुकाम हासिल किया है।
उल्लेखनीय है कि मुकिता इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना दानवीर रितेष एवं उनकी धर्मपत्नी समारा पंजाबी ने अपने माता पिता श्री मुकेष एवं नीता पंजाबी के नाम पर की गई है ।

श्रद्धेय सिद्ध भाउजी, सुधार सभा के अध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, महासचिव, कन्हैयालाल रामनानी, उपाध्यक्ष, ए सी साधवानी एवं संचालक महेष दयारामानी ने भी सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक षुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहाकि ऐसे विद्यार्थी हमारे नगर व स्कूल का गौरव होते हैं ऐसे होनहार बच्चों पर हमें गर्व है जो विद्यालय की शान बढ़ाते हैं और ये बच्चे निष्चित ही आगे बढ़ेंगें एवं उच्च पदों पर पहुंचेगे।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुतापा जॉयसवाल, पीआरओ दीपा आहूजा, श्रीमती रुपाली मेषराम एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को हार्दिक बधाईयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
71 %
6.3kmh
100 %
Wed
29 °
Thu
31 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!