Homeमध्य प्रदेशभोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में भोपाल शहर में निर्मित...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में भोपाल शहर में निर्मित क्षेत्रों में कई व्यापक लोकहित और पर्यावरणीय पहलुओं को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की

माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की अध्यक्षता में भोपाल शहर में निर्मित क्षेत्रों में अधिभोग उल्लंघन से संबंधित विषयों एवं उससे जुड़े व्यापक लोकहित और पर्यावरणीय पहलुओं को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की।

बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं आगामी प्रक्रिया के निर्धारण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा विषय से जुड़े सभी पहलुओं का अध्ययन कर शासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

समिति की रिपोर्ट एवं शासन द्वारा प्रक्रिया निर्धारित होने तक नगर निगम भोपाल द्वारा इस विषय में कोई कठोर कार्यवाही नहीं किए जाने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक मे कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी, विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल जी सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
31 ° C
31 °
31 °
64 %
0.6kmh
85 %
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
27 °
Thu
26 °
Fri
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!