मनीष श्रीवास्तव
खराब मौसम घने कोहरे का दिल्ली भोपाल उड़ान पर पड़ा असर।
भोपाल,राजा भोज एयरपोर्ट, पर आज घने कोहरे के कारण उड़ान पर मिला-जुला असर रहा दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों से भोपाल आने वाली उड़ने अपने निर्धारित समय पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंची दिल्ली में जीरो विजिबिलिटी घने कोहरे के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली भोपाल उड़ान रद्द की गई इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से भोपाल उड़ान थोड़े विलम से पहुंची! आज हवाई सफर कर दूसरे राज्यों से आने वाले 2085 यात्री भोपाल पहुंचे और भोपाल एयरपोर्ट से 2435 यात्रियों ने अपने हवाई सफर की उड़ान भरी।
वही इंडिगो की दिल्ली की दोनों उड़ने खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ी इसके अलावा दूसरे राज्यों से भोपाल आने वाले इंडिगो की सभी फ्लाइट निर्धारित समय पर भोपाल एयरपोर्ट पहुंची! दूसरी एयरलाइंस एयर इंडिया की सभी पांचो फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर आवा गवन रहा सिर्फ दिल्ली की उड़ान में थोड़े से विलंब से पहुंची भोपाल एयरपोर्ट।
आज भोपाल एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिट सेफगार्ड प्रक्रियाएँ लागू की गईं। जिसमें ATC, एयरलाइंस, CISF, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों एवं एयरपोर्ट संचालन टीमों के बीच समन्वय के माध्यम से यात्री सुविधा, विमान संचालन एवं सूचना प्रसारण प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया गया।
भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर का यात्रियों से अनुरोध
भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया
भोपाल एयरपोर्ट पूरी तरह परिचालन में है तथा शीतकालीन कोहरे की परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संबंधित एयरलाइन से उड़ान की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।




Users Today : 80
Views Today : 99
Total views : 11931