Homeमध्य प्रदेशइंदौर में दो दिवसीय श्री गुरु ज्ञानदास जी कृपा महोत्सव’ 18-19...

इंदौर में दो दिवसीय श्री गुरु ज्ञानदास जी कृपा महोत्सव’ 18-19 अप्रैल को।

रीवा, लेखराज मोटवानी-

405 वर्ष पूर्ण होने पर ‘श्री गुरु ज्ञानदास जी कृपा महोत्सव’ 18-19 अप्रैल को इंदौर में

रीवा, श्री गुरु ज्ञानदास जी की गुरु गादी के 405 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर 18 एवं 19 अप्रैल 2026 को खंडवा रोड स्थित मोरोद गांव (तेजाजी नगर) में द्विदिवसीय ‘श्री गुरु ज्ञानदास जी कृपा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।आयोजन गुरु ज्ञान दास जी उदासीन की गुरुगादी के मालिक गादीनशीन महंत श्री जयेश दास जी उदासीन (श्रीमान 1008 बाबा कल्याणदास दरबार, इंदौर) के सान्निध्य में महंत श्री तुलसीदास जी गुरु कल्याणदास जी गौशाला, शनि मंदिर के आगे आयोजित होगा। महोत्सव के अंतर्गत श्री बाबा कृपा राम जी उदासीन द्वारा छत्र शहर में संपन्न अश्वमेघ यज्ञ एवं माता गंगा प्रकट होने के 99 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण, श्री बाबा कल्याणदास जी के नवनिर्मित भव्य मंदिर का शुभ अवसर तथा श्री गुरु ज्ञानदास जी वृद्धाश्रम के शुभारंभ का भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है।

विश्व सनातन परिषद मध्य प्रदेश के सह सचिव लेखराज मोटवानी लेखु भाई की
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पाकिस्तान के सिंध बलूचिस्तान में भी धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस 18 अप्रैल को प्रातः गणेश पूजन, अखंड पाठ साहेब का शुभारंभ, मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा, भोजन भंडारा तथा रात्रि में “रेहमत वाली रात” के अंतर्गत सत्संग-कीर्तन आयोजित होगा। इसमें सूफी भगत उदयसिंह जी एवं महंत श्री जयेशदास जी उदासीन गुरु वचनों का व्याख्यान देंगे। श्री मोटवानी ने बताया द्वितीय दिवस 19 अप्रैल को श्री नारायण सहस्त्रअर्चन, सत्संग-कीर्तन एवं भोग साहब के पश्चात महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से सपरिवार उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
93 %
4.2kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!