Homeमध्य प्रदेशभोपालसंस्कार विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में मारी बाजी, संस्कार विद्यालय के...

संस्कार विद्यालय ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में मारी बाजी, संस्कार विद्यालय के 12वीं के 55 बच्चों को मिलेगी लेपटॉप की राशि

हाई स्कूल 75 विद्यार्थी एवं हायर सेकण्डरी में 100 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उर्तीण हुए

दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहें विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने आए हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय का जो परीक्षा परीणाम आया है उसमें शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की मेहनत और अभिभावकों भी योगदान है, उन्होंने बताया कि इस विद्यालय पर संत जी का अषीर्वाद है इसलिए हर साल इस विद्यालय का परीक्षा परीणाम अच्छा आता है, इस वर्ष इस विद्यालय में 55 विद्यार्थी ऐसे है जिनको शासन द्वारा लेपटॉप की राशि मिलनी है। कार्यक्रम में उपस्थित मनोहर वासवानी ने कहा कि बहुत ही अच्छी बात है कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्षन किया है और इसके बाद का जो आपका जीवन है वह भी काफी संघर्ष से भरा होगा और मैं अभिभावकों से कहना चाहुगा कि आपके बच्चों में पढाई के प्रति लगन है, जो बहुत कम बच्चों में होती है, तो आप भी इनको आगे बढ़ाने में पूरा-पूरा सहयोग करें। संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परीणाम के लिए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।

दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत एवं कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 88 रहा। विद्यालय में हाई स्कूल में 75 विद्यार्थी एवं हायर सेकण्डरी में 100 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उर्तीण हुए। हाई स्कूल में विद्यालय स्तर पर अष्का रामनानी ने 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंजली अग्रवाल 94.60 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं भावेष वाधवानी 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। हायर सेकण्डरी में वाणिज्य संकाय में हर्षिता लालवानी 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही, गौरी छुगानी एवं जानवी जेठानी 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही तथा माही मंगलानी 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। वही विज्ञान संकाय में याषीका लालवानी 90.40 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही, रिमषा परयानी 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही एवं साक्षी मेहरा 89.80 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही। वही संस्था के सचिव श्री बसंत चेलानी ने संस्कार के परीक्षा परिणाम को श्रेष्ठ बताते हुए संस्कार का नाम रोषन करने पर बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने कठोर परिश्रम करके उत्कृष्ठ एवं अपेक्षा के अनुरूप परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। श्री चन्दर नागदेव ने बच्चों को आर्षीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के अध्यक्ष श्री सुषील वासवानी, उपाध्यक्ष श्री सुरेष राजपाल, सचिव श्री बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष श्री चन्दर नागदेव, सह सचिव श्री नरेष वासवानी, लेखा परिक्षक श्री पुरूषोत्तम टिलवानी, कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकुमार झमटानी, श्री गुलाब सेजवानी, श्री नानक पारवानी, श्री नारायणदास लालवानी, श्री के.टी. दादलानी, विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के मिश्रा, प्रधानाचार्या सुश्री मृदुला गौतम, कोर्डिनेटर श्रीमती सीमा शर्मा, मोन्टेसरी इन्चार्ज श्रीमती प्रियांषी आडवानी, व समस्त षिक्षक व षिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
16 %
0.6kmh
2 %
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!