Homeमध्य प्रदेशभोपालराजेन्द्र मनवानी बने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया सीनियर विंग के राष्ट्रीय महासचिव

राजेन्द्र मनवानी बने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया सीनियर विंग के राष्ट्रीय महासचिव

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक कलकत्ता में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से आए वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने संगठन की एकजुटता एवं सशक्त संरचना को दर्शाया।

बैठक के दौरान संगठन के विकास, विस्तार एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस बात पर बल दिया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु अनुभवी एवं समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है।

इसी क्रम में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र मनवानी को उनके अत्यंत सफल कार्यकाल, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता एवं समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी जाए। सभी सदस्यों की सहमति से श्री राजेन्द्र मनवानी जी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के सीनियर विंग का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

इन संस्थाओ मे भी दे रहे है अपनी सेवाए

ज्ञात रहे कि राजेन्द्र मनवानी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री मूलचंद मनवानी जी के पुत्र हैं। प्रारंभ से ही वे काउंसिल से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं के उच्च पदों पर आसीन रहे हैं। वर्तमान में राजेन्द्र मनवानी मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष, साधु वासवानी एजुकेशन सोसायटी, संत हिरदाराम नगर के महासचिव तथा एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इन संस्थाओ मे दे चुके है सेवाए

इसके पूर्व भी राजेन्द्र मनवानी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, टैक्स लॉ बार एसोसिएशन ऑफ भोपाल के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली (भारत सरकार) के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मनवानी का पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन के साथ हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेगा।

बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सुरेश केसवानी, पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष मोहन लधानी, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अशोक लालवानी, यूथ विंग के नव नियुक्त अध्यक्ष विवेक लदनानी, ईस्ट जोन के अध्यक्ष राजू भरत, सीनियर विंग के नव नियुक्त सह सचिव राकेश लदनानी, वीरेंद्र खत्री, राजू पंजाबी सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

किया संकल्प व्यक्त

नियुक्ति पर राजेंद्र मनवानी ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, साथियों एवं समाज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही वे सामाजिक कार्यों को निष्ठा व लगन से पूर्ण कर सके हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सदैव समाज की भलाई, समाज को नई दिशा देने एवं समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने समाज की शासन स्तर पर लंबित मांगों एवं अधिकारों के साथ साथ सिंधी बोली, भाषा, संस्कृति एवं संस्कारों के संवर्धन और संरक्षण हेतु सदैव समर्पित रहने का संकल्प व्यक्त किया।

अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, संस्कृति के संरक्षण एवं समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया परिवार को पूर्ण विश्वास है कि राजेंद्र मनवानी अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
93 %
4.2kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!