मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल, संत हिरदाराम नगर, भोपाल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा (2025–26) में सराहनीय परिणाम दर्ज किया है।यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
इस वर्ष कुल 109 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 90 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय का परिणाम “No Fail” उपलब्धि के साथ अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। यह परिणाम विद्यालय के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है। विशेष रूप से 2 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक अर्जित किए तथा 31 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। प्रमुख विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है:
1. भव्या कृपलानी – 95.8%
2. निखिल मंगलानी – 95.8%
3. आदित्य पेसवानी – 94.4%
4. हर्षिल रामरख्यानी – 94.2%
5. हर्षित साहू – 93.2%
6. वैभव लखानी – 91.6%
7. सुमित भारवानी – 91.4%
8. उज्ज्वल मंगतानी – 91.2%
9. आदर्श कुमार शाक्य – 91.2%
10. हिमांशु लखानी – 91%
11. मोहित बचानी – 90.4%
12. सम्यक जैन – 90.2%
13. रणवीर जाट – 90%
विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि आदित्य पेसवानी ने योग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि दर्ज की।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए अभिभावकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए धन्यवाद दिया है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं में शानदार परीक्षा परिणाम:
छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित
शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री अमृता मोटवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कुल 107 छात्राओं में से 6 छात्राओं ने 95% से अधिक एवं 18 छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 51 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बनाए रखा।
विद्यालय की होनहार छात्रा भाविका वाधवानी (काॅमर्स स्ट्रीम) ने 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त काॅमर्स स्ट्रीम की छात्राओं- चेष्टा तोलानी नेे 96.4%, दृष्टि खुबानी व पावनी अग्रवाल ने 96.2%, सुहानी बसंतानी ने 95.6% तथा सांइस स्ट्रीम की छात्रा रोशनी आसवानी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विशेष उपलब्धि के अंतर्गत भाविका वाधवानी ने एंटरप्रेन्योरशिप विषय में, स्नेहा खुशालानी ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में तथा वंशिका आसवानी ने योग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास एवं श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के प्रेरणादायी सान्निध्य को दिया।
श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी ने अपने संदेश में छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियों का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ करने वाले विद्यार्थी ही सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता पर शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसायटी के सम्मानित सचिव श्री घनश्याम बुलचंदानी, समस्त प्रबंधन समिति, उपप्राचार्या सुश्री रेखा केवलानी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।





Users Today : 0
Views Today :
Total views : 18567