Homeमध्य प्रदेशभोपालडॉक्टर्स डे पर नव युवक सभा परिवार ने चिकित्सकों का किया सम्मान

डॉक्टर्स डे पर नव युवक सभा परिवार ने चिकित्सकों का किया सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर नव युवक सभा परिवारद्वारा समाज सेवा एवं मानवता की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमारी चोटरानी, डॉ. दिलीप चोटरानी, डॉ. खेमचंदानी, डॉ. भगवानदास तथा डॉ. राकेश गुलानी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपनी सेवा भावना, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में नव युवक सभा के अध्यक्ष श्री वासदेव वधवानी जी के सुपुत्र श्री दीपक वाधवानी, श्री धर्मप्रकाश मोटवानी तथा श्री दिनेश वाधवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर **ए. टी. शाहानी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य सुश्री ज्योति चौहान के.. टी. शाहानी स्कूल के प्राचार्य श्री हरिओम शर्मा तथा सिंधु मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रिया धर्मदासानी भी उपस्थित रहीं और सम्मानित चिकित्सकों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने चिकित्सकों के समर्पण, सेवा और मानव कल्याण के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। I

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
27 ° C
27 °
27 °
89 %
0.9kmh
96 %
Wed
27 °
Thu
33 °
Fri
31 °
Sat
28 °
Sun
28 °

Most Popular

error: Content is protected !!