Homeमध्य प्रदेशभोपालमंत्री का फूटा गुस्सा! बोले- सिर्फ गड़बड़ी करते हो, अब होगी FIR

मंत्री का फूटा गुस्सा! बोले- सिर्फ गड़बड़ी करते हो, अब होगी FIR

भोपाल के छोला स्थित उड़िया बस्ती में जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं नरेला विधायक विश्वास कैलाश सारंग का रौद्र रूप देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान बस्तीवासियों ने मंत्री सारंग को बताया कि नाले का पानी लगातार घरों में भर रहा है और लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शिकायत सुनते ही मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर तलब कर कड़ी फटकार लगाई।मंत्री सारंग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस काम के लिए दो साल पहले ही राशि स्वीकृत हो चुकी थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं किया गया। उन्होंने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी और अधिकारियों को तत्काल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्या जनता की समस्याओं पर ऐसी सख्ती जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताइए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
63 %
2.2kmh
87 %
Wed
30 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!