आज एक जुलाई, 2026 को डॉक्टर्स डे के अवसर पर भारत विकास परिषद संत हिरदाराम नगर शाखा द्वारा संत नगर के डॉक्टर्स का पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ जीटी खेमचंदानी जी का स्वागत किया गया एवं उसके पश्चात डॉ लाल कुमार किशनानी, डॉ. दिलीप चोटरानी, डॉ.राजकुमारी चोटरानी,डॉ राजेश वलेचा, डॉ. शीतल बालानी, डॉ.दुर्गेश खेमचंदानी, डॉ पूनम खेमचंदानी, डॉ. सुरेश भंभानी, डॉ राकेश गुलानी, डॉ सुनील आसवानी, डॉ. गीता गुवालानी, डॉ.मूलचंदानी, डॉ. प्रेरणा उपाध्याय(सेवा सदन), डॉ गुलाब टेवानी(आरोग्य केंद्र) डॉ सतीश आडवानी का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में सर्वश्री कमल प्रेमचंदानी, धर्म प्रकाश मोटवानी, ए सी साधवानी, दिनेश वाधवानी, किशन उदासी,भोजराज आसूदानी, भगवान दास दामानी प्रमुख थे।
डॉ टी के ज्ञानचंदानी एवं डॉ. संस्कार सोनी शहर से बाहर होने से उनका सम्मान नहीं हो पाया।
डॉ सुरेश भंभानी द्वारा बताया द्वारा बताया गया कि संत हिरदारामजी के अवतरण दिवस 21 सितंबर की पूर्व संध्या पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के एयरपोर्ट रोड स्थित नवीन परिसर में एक मेडिकल कैंप लगाया जाना प्रस्तावित है जिसमें भारत विकास परिषद के सदस्य भी अपनी सेवाएं देंगे।




Users Today : 3
Views Today : 3
Total views : 20565