Homeमध्य प्रदेशभोपालचतुर्थ अधिष्ठापन समारोह अधिष्ठापन अधिकारी रोटे. सुखदेव घुम्मन की अध्यक्षता में...

चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह अधिष्ठापन अधिकारी रोटे. सुखदेव घुम्मन की अध्यक्षता में सानंद संपन्न

रोटरी क्लब आफ भेलसा विदिशा का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह आगामी मंडलाध्यक्ष रोटे. मुकेश साहू के मुख्य आतिथ्य में एवं अधिष्ठापन अधिकारी रोटे. सुखदेव घुम्मन की अध्यक्षता में सानंद संपन्न
विदिशा : रोटरी इंटरनेशनल के मंडल 3040 के तहत रोटरी क्लब आफ भेलसा विदिशा का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह 2027 – 28 के मंडलाध्यक्ष रोटे. मुकेश साहू, सागर के मुख्य आतिथ्य में, डीजीएन रोटे. सुखदेव घुम्मन अधिष्ठापन अधिकारी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में, क्लब अधिकृत सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे. अभिषेक जैन की गरिमामयी उपस्थिति में रोटे. शरद शर्मा अध्यक्ष, रोटे. रामबाबू शर्मा सचिव एवं रोटे. दिलीप जौहरी कोषाध्यक्ष सहित समस्त सत्र 2026 – 27 कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पिन लगाकर, सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शपथ ग्रहण कराकर अधिषठापित किया गया एवं पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन दिनेश रामानी ने नये अध्यक्ष शरद शर्मा को एवं पूर्व सचिव नीरज तेनगुरिया ने नये सचिव रामबाबू शर्मा से कालर पिन मेनटेन की।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजन अर्चना सहित रोटरी के जनक पाल हैरिस जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया अतिथियों द्वारा किया गया, तदोपरांत क्लब के सचेतक रोटे. पूरनसिंह यादव द्वारा अध्यक्ष एवं सचिव को कालर मेंटेन की गई तथा चतुरविद मंत्र का वाचन क्लब परामर्शदाता रोटे. गोपाल कुशवाह द्वारा किया गया। भेलसा क्लब पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया व स्वागत भाषण क्लब के अध्यक्ष रोटे. शरद शर्मा ने दिया। क्लब के सचिव रोटे. नीरज तेनगुरिया ने प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब कोषाध्यक्ष रोटे. दिलीप जौहरी ने किया एवं अतिथि परिचय राजकुमार प्रिंस सर्राफ, धर्मेश पलिया एवं दिलीप जौहरी ने दिया।
सत्र 2026 – 27 के
सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे. सहायक मंडलाध्यक्ष ने मंडलाध्यक्ष रोटे. संस्कार कोठारी के संदेश का वाचन किया एवं रोटरी से जुड़कर समाजसेवा करने का आवाहन किया।
अधिष्ठापन अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी रोटे. सुखदेव घुम्मन, सीएमडी डिजीयाना चैनल ने रोटरी के माध्यम से जनोपयोगी प्रोजेक्ट करने एवं ग्रांट लाने के विषय में जानकारी दी साथ ही सभी रोटे. साथियों से विदिशा की अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सेवा के पुण्य कार्य व पीड़ित मानव सेवा कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि रोटरी एक अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इसके माध्यम से कहीं भी किसी भी प्रकार आकस्मिक जरूरतों के लिए भी रोटेरियन साथियों को कॉल करके उनकी मदद कभी भी ली जा सकती है इस बात का मैं स्वयं एक उदाहरण हूं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल 3040 के आगामी मंडलाध्यक्ष रोट. मुकेश साहू ने रोटरी सेवा को समर्पण भाव के साथ तन मन धन से पूर्ण निष्ठा व लग्न से करने का आवाहन करते हुए रोटरी को सहज सुलभ व जनोपयोगी बनाने के मंत्र बताए, नवीन मेडीकल केन्द्रों की स्थापना, रोटरी के व्यावसायिक परिचय, परस्पर समन्वय से रोटरी प्रकल्पों से अधिकाधिक नागरिकों व स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़कर कार्य करना व सहयोग लेना व देना को विस्तृत रूप से सरल तरीके से समझाया एवं क्लब के सदस्यों के जन्मदिवस पर शुरू की गई पहल एक सदस्य, एक पेड़ व पेड़ का संरक्षण ट्री गार्ड से के साथ ही विगत वर्ष में रोपित औषधीय पौधों के शत् प्रतिशत जीवित रहने की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को वर्ष भर निरंतर बेहतर सेवा कार्य करने का मार्गदर्शन देते हुए सफल कार्यकाल हेतु पूरे मेला क्लब परिवार को बधाईयां एवं शुभकामनायें दी।
अधिष्ठापन समारोह में रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के अध्यक्ष रोटे. हर्ष मित्तल, इंदौर से रोटे. सरजीब पटेल व अन्य रोटेरियन मित्रों सहित क्लब परिवार के सहायक मंडलाध्यक्ष रोटे. संजीव शर्मा, अध्यक्ष रोटे. शरद शर्मा, सचिव रोटे. रामबाबू शर्मा पूर्व अध्यक्ष दिनेश रामानी, पूर्व सचिव नीरज तेनगुरिया, परामर्शदाता गोपाल कुशवाह, राजकुमार सर्राफ प्रिंस, रवि तलरेजा, विजय सुंदरानी, कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम के संचालनकर्ता दिलीप जौहरी, सहसचिव पूरनसिंह यादव, धर्मेश पलिया, पीआ़रओ बृजेन्द्र सिंह जादौन, संचालक आनंद अग्रवाल, अवधेश रघुवंशी, अनुपम सारस्वत, राजेश यादव, प्रकाश गुलदासानी, भगवान सिंह कुशवाहा, विनोद राजपूत, रिंकू चौकसे, रत्नेश जैन, महेंद्र विश्वकर्मा, नीलेश अग्रवाल एवं प्रसन यादव आदि रोटेरियन सपरिवार एवं विदिशा शहर के गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सचिव रोटे. रामबाबू शर्मा ने व्यक्त किया।
उक्त जानकारी क्लब के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष रोटेरियन दिलीप जौहरी ने दी है।
रोटे. दिनेश रामानी – 9425149172

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
80 %
2.3kmh
100 %
Fri
27 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!